खून से लथपथ मिला सगे भाईयों का शव, मचा हड़कंप

खून से लथपथ मिला सगे भाईयों का शव, मचा हड़कंप


प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के पंतरवा गांव में रविवार को दो सगे भाइयों का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। बड़े का शव खेत में पड़ा था मिला तो छोटे का रेलवे ट्रैक पर। दोनों के शरीर पर चोट का निशान भी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हर विन्दुओं पर जांच शुरू कर दिया है। वही, परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
धूमनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली रेलवे स्टेशन के पास पंतरवा गांव निवासी नीरज (24) व छोटू (19) का शव घर से कुछ दूरी पर खून से सना मिला। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। हालांकि परिवार से बातचीत व तफ्तीश के बाद पुलिस को शक है किसी बात पर दोनों भइयों में झगड़ा हुआ होगा। लड़ते-लड़ते दोनों भाई रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए। फिर छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट, पत्थरों से वार कर खुद आत्महत्या कर ली होगी। या भागने के प्रयास में किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित