शिक्षिका ने थप्पड़ के बदले हेड मास्टर को मारे दो जूते, ये है पूरा मामला

शिक्षिका ने थप्पड़ के बदले हेड मास्टर को मारे दो जूते, ये है पूरा मामला


रामपुर। शिक्षा क्षेत्र स्वार के पसियापुरा गांव के एक स्कूल में हेड मास्टर द्वारा थप्पड़ मारने के साथ अभद्रता करने से नाराज शिक्षिका ने समझौते में हेडमास्टर को न सिर्फ दो जूते मारे, बल्कि हेडमास्टर ने शिक्षिका के पैर छूकर माफी भी मांगी। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पसियापुरा के स्कूल में परीक्षा चल रही हैं। हेड मास्टर सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचे तो सहायक अध्यापिका नहीं पहुंची थी।  स्कूल समय से पांच मिनट देर से शिक्षिका स्कूल पहुंची तो हेड मास्टर भड़क गए। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान आरोपी हेड मास्टर ने शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया। स्कूल में हेड मास्टर और शिक्षिका के बीच 'महाभारत' देख छात्र सहम गये। 

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मामला पुलिस तक पहुंचा तो शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया। शिक्षा क्षेत्र स्वार से कई शिक्षक स्कूल में पहुंच गए। स्कूल में पंचायत हुई, जिसमें शिक्षक, ग्राम प्रधान एवं दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पंचायत मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन शिक्षिका थप्पड़ के बदले जूते मारने की बात पर अड़ी रही। फिर तय हुआ कि हेड मास्टर संजय भरी पंचायत में शिक्षिका गीता का पैर पकड़कर माफी मांगेंगे, जिस पर हेडमास्टर राजी हो गये।

पंचायत के फरमान को पूरा करते हुए हेड मास्टर शिक्षिका का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा। फिर, शिक्षिका ने भी खुद को पड़े थप्पड़ का जवाब जूता मार कर दिया। हंगामे के चलते गांव में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन समझौता होने की बात कहकर पुलिस को गांव से लौटा दिया गया।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?