वाराणसी : 24 घंटे में मिले 54 नए कोरोना मरीज, दो की मौत

वाराणसी : 24 घंटे में मिले 54 नए कोरोना मरीज, दो की मौत


वाराणसी। जिले में मंगलवार को सायं से बुधवार को पूर्वाहन तक बीएचयू लैब से प्राप्त 108 रिपोर्ट में से 21 तथा सायं तक प्राप्त 1874 रिपोर्ट में से 33 सहित कुल प्राप्त 1982 रिपोर्ट में से 54 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। वही, फूलपुर निवासी 58 वर्षीय तथा शिवराज नगर महमूरगंज छित्तूपुर निवासिनी 58 वर्षीया सहित दो मरीजों की मृत्यु हो गई। वही कोरोना का इलाज करा रहे 40 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वस्थ घोषित कर घरों के लिए डिस्चार्ज किया गया।

इस प्रकार वाराणसी जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2450 हो गया है, जबकि 1041 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1361 है। जबकि 48 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। आज संक्रमित पाए गए मरीज लेबर कॉलोनी चौकाघाट, काशी एनक्लेव अकथा पहड़िया, जवाहर नगर एक्सटेंशन वाराणसी हॉस्पिटल सुंदरपुर, पठानीटोला चौक रामघाट, भुलेटन, नई बस्ती ईश्वरगंगी, खोजवां बाजार, मातापुरम कॉलोनी मराव, ठठेरी बाजार चौक थाना के पास, पंजाबी टोला मच्छरहट्टा रामनगर, नई बस्ती हुकूलगंज, ब्रह्मा घाट, बीडीए कॉलोनी फेज-1 बड़ा लालपुर, काजीपुरा खुर्द औरंगाबाद, अभिलाषा कॉलोनी यूपी मोटर पेट्रोल पंप कैंट, चेतगंज हबीबपुरा, पांडेपुर, आशापुर, तेवर चोलापुर, महेश नगर सामने घाट, शिवपुरी कॉलोनी नगवा, माधोपुर सिगरा, हनुमान मंदिर लालपुर, करधना, पिंडरा, चौक, बघवा नाला हुकूलगंज, शिवदासपुर थाना मंडुआडीह, उपकार हॉस्पिटल, सुदामापुर, लखनपुर भूलनपुर पीएससी, आगागंज, खोजवा, जानकी नगर डीएलडब्लू वाराणसी, सरायनंदन खोजवा, आईआर स्टेशन चेतगंज, भगवानपुर, शिवदासपुर मंडुआडीह, रामपुर सेवापुरी, भदऊ चुंगी राजघाट, भगवानपुर, हौश कटरा, सिगरा बिथा महमूरगंज, विश्वनाथ हॉस्पिटल रामकृष्ण कॉलोनी नुवाव, संजय नगर कॉलोनी यूएचबी-1 चौकाघाट, चितईपुर सुंदरपुर, बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच चौक तथा अंबा चौबेपुर के है। यह सभी हॉटस्पॉट एवं कंटेनमेंट जोन बनेंगे।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा