पाक ने सीमा पर बढ़ाई फौज, भारत ने चेताया

पाक ने सीमा पर बढ़ाई फौज, भारत ने चेताया


नई दिल्ली। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास अतिरिक्त टुकड़ियां और हथियार भेजे हैं। सुरक्षा से जुड़े सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अफगानिस्तान की सीमा पर जवानों की अतिरिक्त टुकड़ियां और सैन्य उपकरण हटाकर एलओसी के कुछ संवेदनशील सेक्टर्स में तैनात की गई हैं।



भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह एलओसी पर स्थित रिहायशी इलाकों को निशाना ना बनाए। अगर पाकिस्तान ने उकसाने या हिमाकत करने की कोशिश की तो उसे अंजाम भुगतना होगा।आधिकारिक सूत्र ने बताया- पाकिस्तान को यह चेतावनी तब जारी की गई, जब उसने नौशेरा सेक्टर में भारतीय फॉरवर्ड पोस्टों को निशाना बनाते हुए 155 एमएम आर्टिलरी गन से फायरिंग की। 


इसके बाद भारत ने बोफोर्स तोपों से उसे जवाब दिया। दोनों सेनाओं के अधिकारियों ने मंगलवार को हॉट लाइन पर बात की थी। इस दौरान भारतीय अधिकारी ने कहा था कि हमारे रिहायशी इलाकों को निशाना ना बनाया जाए। सेना के बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कृष्णा घाटी और सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय पोस्ट और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान पाक रेंजर्स ने भारी गोलाबारी की। इस दौरान मोर्टार भी दागे गए। सेना ने कहा कि इस गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। 

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान