लॉक डाउन के बीच बलिया के इन शिक्षामित्रों पर आर्थिक आफत

बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देशभर में लॉकडाउन को देखते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार हर सम्भव कोशिश कर रही है कि कोई भूखों न मरे। इसके लिए सरकार श्रमिकों व किसानों के अकाउंट में पैसा भेज रही है। राहत सामग्री बांटी जा रही है। 

इन सबके बीच, बलिया में कुछ ऐसे शिक्षा मित्र है, जिनका मानदेय बेसिक शिक्षा विभाग व बैंक की लापरवाही की वजह से जनवरी माह से बाधित है। इन शिक्षा मित्रों का खाता पंजाब नेशनल बैंक का है। तीन माह से परेशान ये शिक्षा मित्र लॉक डाउन में आर्थिक तबाही झेल रहे है, लेकिन इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। 

उतर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि ये समस्या लगातार तीन महीना से चली आ रही है। इसको लेकर कई बार बैंक व विभाग से बात किया गया, लेकिन उसका कोई सार्थक हल अब तक नहीं निकला। सिर्फ व सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इधर 31 मार्च को बजट लेप्स होने का डर भी इन शिक्षामित्रों को सता रहा है।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट