बलिया : मायके आयी थी सुनीता, बंदर ने मचा दिया कोहराम

बलिया : मायके आयी थी सुनीता, बंदर ने मचा दिया कोहराम


बांसडीह, बलिया। नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर दो में शुक्रवार की देर शाम बन्दर के कूंदने से छत पर रखी ईंट से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले जाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।        

फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव निवासी अनिल ठाकुर की पत्नी सुनीता अपने मायका बांसडीह रमाशंकर ठाकुर के घर आयी थी। शाम को छत से कपड़े उतार रही थी। इस दौरान एक बन्दर के कूंदने से ईंट गिर गया, जो सुनीता के सिर में लगा। ईंट गिरने से सुनीता का सर फट गया। सुनीता के तीन बच्चे हैं। परिजनों का जिला अस्पताल में रो रोकर बुरा बुरा हाल है।


विजय गुप्ता
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट