जेई साहब का जलवा : चार्ज संभालते ही रुलाने लगी बिजली

हल्दी/बलिया। प्रदेश सरकार 18 घंटे बिजली देने की दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि क्षेत्र में आठ घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो पा रही है।जिसके कारण दर्जनों गांवों के हजारों लोगों सहित किसानों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है।विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की सप्लाई एक घंटे चलती है तो दो घंटे नदारद रहती।प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहती है।फिर शाम 5 से रात 11 बजे तक  दस दस मिनट के लिए बिजली आती है। फिर रात एक बजे से सुबह के 4 बजे तक बिजली काटी जा रही है। उसके बाद आने वाली सप्लाई में भी बार बार कटौती होती रहती है। गर्मी में जहाँ एक ओर चढ़ते पारे की वजह से लोग परेशान है वही बिजली के नही रहे से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है ।ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर समय रहते विभाग अपना रवैया नहीं बदलता है तो बहुत जल्द ही हम लोग सड़क पर आने के लिए बाध्य होगी ।जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।अश्वनी कुमार, सुनील पाण्डेय, रामजी, संतोष सहित क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से सुनील पाल जेई इस उपकेन्द्र का चार्ज लिए है तब से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था एक दम खराब हो गयी है।उनको क्षेत्र में बिजली है या नहीं इससे कोई मतलब नहीं है।वे बलिया रह कर ही उपकेंद्र को कागज में चलाते है।आये दिन हमेशा कही न कही फाल्ट के चलते बिजली ट्रिप करती है।लेकिन उनको फोन करने पर उनको इसकी जानकारी ही नही रहती है।वही उपकेंद्र पर जाने पूरे दिन कोई कर्मचारी नहीं मिलता है,जिसके कारण ग्रामीणों में कर्मचारियों के प्रति काफी नाराजगी है।क्षेत्रीय जनता ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।


रिपोर्ट अतिश उपाध्याय
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal