तेज़ रफ़्तार कार की चपेट मे आने से धर्म पत्नी की मौत, पति घायल

तेज़ रफ़्तार कार की चपेट मे आने से धर्म पत्नी की मौत, पति घायल

रसड़ा ( बलिया) : रसडा नगरा मार्ग पर सोमवार को तडके मार्निंग वाक पर निकले तेज़ रफ़्तार  कार की चपेट मे आकर पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीरावस्था मे दोनो को यूपी डायल 100  नंबर की गाडी से पीएचसी नगरा पहुंचाया गया जहां के चिकित्सकों ने दोनो की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर चिकित्सकों ने उपचार कर गंभीर हालत में रेफर कर दिया।  आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर मऊ ले कर चले गए। वहां एक नीजी अस्पताल मे उपचार के दौरान दोपहर तीन बजे पत्नी कुमकुम 28 वर्ष की मौत हो गई। पति सतीस 30 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। बताते चलें कि  मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी निवासी  सतीस अपनी पत्नी कुमकुम के साथ सरायचावट मे एक किराए की मकान मे रहते थे। कुमकुम रामलक्ष्ण सिंह बालिका उमा विद्यालय सरायचावट मे परिचारक के पद पर तैनात थी। दोनो पति पत्नी प्रतिदिन की भांति सोमवार को सुबह  नगरा रसडा मार्ग पर मार्निंग वाक करने पति पत्नी सडक पर टहलने के लिए निकले थे। कि तभी पांडेयपर ईंट भट्ठा के समीप  रसडा की तरफ से नगरा आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट मे आ गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक कुछ दूरी पर कार छोड फरार हो गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया।
रिपोर्ट- पिन्टू सिंह 
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित