रक्षाबंधन पर बहनों को जिन्दगी भर न भूलने वाला गम दे गया भाई

रक्षाबंधन पर बहनों को जिन्दगी भर न भूलने वाला गम दे गया भाई


वाराणसी। रक्षाबंधन पर एक भाई अपनी बहनों को इतना बड़ा झटका दे गया, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल पायेगी। बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मामला लंका थाना क्षेत्र के सत्यमनगर कालोनी का है। कालोनी निवासी रंजीत झा (24) फांसी के फंदे पर झूल गया। बिहार राज्य का मूल निवासी रंजीत झा अपने माता पिता के साथ सत्यमनगर कालोनी में रहता था। पिता बिजली विभाग में नौकरी करते हैं। रंजीत घर के पास ही जनरल स्टोर चलाता था। रंजीत की तीन बहने हैं। दो की शादी हुई है। छोटी बहन परिवार के साथ रहती है। सोमवार को रक्षाबंधन पर दोनो बड़ी बहन घर पर आई थी। सुबह भाई को राखी बांधने के लिए खुश थी। रविवार की रात रंजीत अपने दोस्तों के साथ पार्टी किया था, जहां से घर आया और सो गया। सुबह पता चला कि कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा लिया था। रक्षाबंधन के दिन भाई द्वारा फांसी के सदमे में बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली