बलिया : नहीं लौटा आदित्य, स्कूल के पास से हुआ था गायब

बलिया :  नहीं लौटा आदित्य, स्कूल के पास से हुआ था गायब


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में विद्यालय के पास से गायब तीन वर्षीय बालक का अब तक पता नहीं चल सका। बालक के मां-बाप ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन दोकटी पुलिस द्वारा बरामदगी न होने की दशा मे शुक्रवार को ग्रामीणों ने SDM बैरिया सुरेश पाल को पत्रक देकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग की।
धर्मेंद्र रजक का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ मल्लू भगवानपुर को परिषदीय विद्यालय के निकट खेलते वक्त रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी गायब बच्चे का पता नहीं चलने पर पिता ने दोकटी थाने में तहरीर दी। गायब बच्चे के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि मैं व मेरी पत्नी भगवानपुर अवस्थित सरकारी गोशाला में काम करते हैं। उसी गोशाला के बगल में अवस्थित परिषदीय विद्यालय के पास मेरा बेटा खेल रहा था, जहां से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। पत्रक देने वालों मे सपा नेता अवधेश यादव, रमायण पासवान, श्रीभगवान यादव व राजकुमार शामिल थे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट