गड्ढे में नहाते समय डूबे तीन बच्चे, एक का शव बरामद
On



मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र में चिरैया पहाड़ पर मवेशी चराने निकले चकजाता गांव के तीन बच्चे गड्ढे में नहाते समय डूब गए। इसमें एक बच्चे का शव शनिवार को उतराया मिला। दो बच्चों की तलाश जारी हैं।
चकजाता गांव निवासी प्रकाश पुत्र रामबली पहाड़ पर मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार को उसके चार बच्चे राधिका (10 वर्ष), काजू (9 वर्ष) खुशबू (8 वर्ष), आकाश (2.5 वर्ष) व पड़ोस की आरती (9 वर्ष) पुत्री सुग्रीव के साथ गाय व बकरियों को चराने के लिए चिरैया पहाड़ की ओर घर से निकले थे। इस दौरान राधिका, काजू व खुशबू पहाड़ पर खनन कार्य के बाद बने गड्ढे के भरे पानी में नहाने लगे। इस बीच तीनों गहरे पानी में डूब गए।
ढाई वर्षीय आकाश घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर स्थित घर पहुंच कर मां को बताया, लेकिन उसकी तुतलाती भाषा कोई समझ नहीं पाया। वहां से लौटी पड़ोस की नौ वर्षीय आरती ने किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार की रात परिजन अपने तीन बच्चों को खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह एक बालक का शव पानी में उतराया मिला।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments