गैंगरेप के बाद मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

गैंगरेप के बाद मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार


लखनऊ। लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र में 12 साल की एक बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कम्प मच गया। बच्ची की दोनों आंखें फूटीं और गले में दुपट्टा कसा था। उसके पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 
ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय बच्ची शुक्रवार की अपरान्ह खेतों की ओर गई थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद घर से करीब 200 मीटर दूर झन्नू यादव के खेत में बच्ची का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालिका की दोनों आंखें फूटी थी। गले में दुपट्टा कसा था। दोनों पैर बंधे थे। एसपी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 



Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर