मारा गया भाजपा विधायक हत्याकांड में आरोपी बदमाश हनुमान पांडेय

मारा गया भाजपा विधायक हत्याकांड में आरोपी बदमाश हनुमान पांडेय


लखनऊ। गाजीपुर के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी बदमाश हनुमान पांडे उर्फ राकेश को यूपी STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। एक लाख का इनामी हनुमान पांडेय मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी माना जाता था। 
बता दें कि 29 नवम्बर 2005 में को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या बदमाशों ने गोलियों से भूनकर कर दी थी। घटना के दिन भाजपा विधायक करीमुद्दीनपुर के सोनाड़ी गांव में क्रिकेट मैच का उद्धाटन करने गये थे, जहां से अपने गांव गोडऊर लौटते वक्त बसनियां चट्टी के पास बदमाशों ने उनके काफिले पर AK 47 से फायरिंग झोंक दिया था। इसमें कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी।

कोपागंज का निवासी था हनुमान

कोपागंज का रहने वाला हनुमान पांडे कई वारदातों में शामिल था। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद यह मुख्तार अंसारी के गैंग का बड़ा शूटर बन गया था। यह मुख्तार के साथ मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह समेत 2 लोगों की हत्या के मामले में भी आरोपी था। यूपी एसटीएफ टीम से इसकी मुठभेड़ लखनऊ के सरोजनीनगर में हुई, जहां ढ़ेर हो गया। 


Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश