सुदीक्षा भाटी के नाम पर बनेगा प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री

सुदीक्षा भाटी के नाम पर बनेगा प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री


लखनऊ। सड़क हादसे में मारी गई बुलंदशहर की छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिजन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिले। उनके साथ दादरी विधायक तेजपाल नागर व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से सुदीक्षा व परिवार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने सुदीक्षा के निधन को देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि वह देश की बेटी थी। समाज की बेटी थी। बिटिया के जाने का दुख सबको है, पर हिम्मत से काम लें।उन्होंने कहा कि सुदीक्षा के नाम पर प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी, ताकि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को परिवार की आर्थिक मदद के भी निर्देश दिए। सुदीक्षा के परिवार को 15 लाख रुपए सरकार और ₹5 लाख सांसद सुरेंद्र नागर की ओर से दिए जाएंगे।

बेहद मेधावी थी सदीक्षा
परिजनों ने सीएम योगी को बताया कि सुदीक्षा बेहद मेधावी थी। अभावों के बीच भी पढ़ने के प्रति लगनशील थी। एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता था, फिर भी पढ़ाई करती रहती थी।  सुदीक्षा की मां और पिता ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उनकी बातों को सुना और सुदीक्षा के नाम पर जो कुछ करने के लिए सहमति जताई, वह बहुत अच्छा कदम है।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली