घर में घुसकर प्रेमिका की हत्या, इस बात से नाराज था प्रेमी
On



लखनऊ। अलीगढ़ की एक खौफनाक वारदात सामने आयी है। यहां एक मनबढ़ प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया। प्रेमिका विवाहित थी, जो रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके आई थी।
बताया जा रहा है कि गांधीपार्क नगला माली निवासी रामवीर नाई की बेटी आरती और सासनीगेट क्षेत्र निवासी कौशल के साथ प्रेम सम्बंध था। इधर, एक माह पहले युवती की शादी बुलंदशहर निवासी एक युवक से हो गयी। इससे प्रेमी नाराज था। विवाहिता रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने मायके आई थी। मौका पाकर प्रेमी रविवार की तड़के घर में घुसकर उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments