अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर FIR

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर FIR


नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। सुशांत की मौत का लगभग डेढ़ माह बाद पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ ही उनके परिवार के इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती व शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पटना के राजीव नजर थाने में यह एफआईआर दर्ज करवाई है। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही कई धाराओं में ये मामला दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी पटना सेंट्रल जोन के जनरल इंस्पेक्टर संजय सिंह ने दी है। इसके साथ ही चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर केस डायरी के अलावा अन्य जरुरी कागजात हासिल करेगी। 

आरोप है कि रिया और उसके परिजनों ने सफलता की आसमां चुम रहे सुशांत से नजदीकियां बढ़ाई, ताकि उसके पैसों को हथिया सके। 08 जून तक रिया सुशांत राजपूत के साथ रह रही थी। इसके बाद वह घर से नकदी, जेवरात, लैपटॉप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड, पिन नबंर, सुशांत के जरूरी दस्तावेज और इलाज के सारे कागज लेकर चली गई।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद