राखी बांधने पहुंची बहन तो मृत पड़ा था भाई

राखी बांधने पहुंची बहन तो मृत पड़ा था भाई


जौनपुर। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनें मायके आई थी। सब कुछ ठीक था। सोमवार की सुबह भाई यह कहकर दुकान पर गया कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। बहनें भैया के आने का इंतजार कर रही थी। काफी देर बाद भी भाई नहीं लौटा तो छोटी बहन संजू राखी की थाली लेकर दुकान पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां, भाई को मृत देख उसके होश उड़ गए। मामला मछलीशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत महतवाना मोहल्ला का है।

देवी प्रसाद जायसवाल की घर के पास ही किराना की दुकान है। उनका बेटा ओमप्रकाश (24) सोमवार की सुबह अपनी दुकान पर गया था। दुकान में रखे फर्राटा पंखे चालू करते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उधर, घर पर राखी बांधने के लिए इंतजार कर रही बहन घण्टों बाद भी भाई के न पहुंचने पर चिंतित हो रही थी। देर होने पर छोटी बहन संजू दुकान पर पहुंची तो भाई की हालत देख वह गिर पड़ी। 


Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली