योगी सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

योगी सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप



बलिया । प्रदेश की योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री एवं बलिया जनपद के फेफना विधानसभा के विधायक उपेन्द्र तिवारी को  परिवार समेत अपहरण कर हत्या करने की धमकी मिली है। मोबाइल फोन पर मिली धमकी को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री श्री तिवारी ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के भाई सतीश चौधरी उर्फ नागा के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मंत्री की तहरीर पर आरोपी नागा चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की  विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताते हैं कि मुख्यमंत्री के निर्देश और मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रयास से सतीश चौधरी पर सरकारी खाद्यान में घोटाले को लेकर 6 करोड़ 78 लाख के रिकवरी के आदेश हुआ है । मंत्री का आरोप है कि एफआईआर से सतीश चौधरी बौखलाए है । इसी से नाराज होकर सतीश चौधरी ने फ़ोन पर धमकी दी है । फोन पर नागा चौधरी ने
कहा है कि हम होंगे बर्बाद तो तुम्हे भी नही जीने देंगे। इस धमकी के मिलने  बाद मंत्री ने कहा कि जीते जी  भ्रष्टाचार से लड़ता रहूंगा । इस एफआईआर के बाद बलिया में सियाशी पारा गरमा गया है ।

By-Ajit Ojha

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे