दबिश देने जा रही पुलिस टीम की कार पलटी, दारोगा की मौत

दबिश देने जा रही पुलिस टीम की कार पलटी, दारोगा की मौत


लखनऊ। झांसी में पुलिस टीम का वाहन पलटने से कानपुर के चकेरी थाना में तैनात दारोगा मनोज पटेल की मौत हो गई है, जबकि दो दारोगा व पांच सिपाही घायल हैं। मनोज पटेल 2018 बैच के दारोगा थे। पुलिस टीम कानपुर से झांसी में एक बदमाश के घर दबिश देने जा रही थी। 

कोतवाली मोठ अंतर्गत 27 नेशनल हाईवे पर शनिवार को तड़के इनोवा कार का टायर फट गया और कार कई पलटियां खाती हुई पानी भरे गड्डे में  गिर गई। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वही, कानपुर नगर के चकेरी थाना की गोदावरी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मनोज कुमार पटेल (40) पुत्र मुन्ने लाल, गोदावरी चौकी चालक प्रबल प्रताप सिंह (32) पुत्र चन्द्रपाल सिंह, थाना फजलगंज कानपुर के तकिया फाक चौकी प्रभारी मंसूर अहमद (34) पुत्र मकसूद अली, थाना चकेरी निवासी अंकुर भदौरिया पुत्र संतोष भदौरिया, थाना चकेरी गोदावरी निवासी अफ्फान (38) पुत्र रिजवान व फजलगंज निवासी आशीष (26) पुत्र रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मोठ 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार देकर सभी को झांसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक मनोज कुमार पटेल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 


Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट