बंदरों के कूदने से गिरी दीवार, मां-बेटी समेत पांच की मौत

बंदरों के कूदने से गिरी दीवार, मां-बेटी समेत पांच की मौत


शाहजहांपुर। जिले में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसा शाहजहांपुर शहर के वाजिद खेल मोहल्ले में हुआ। वाजिदखेल मोहल्ले में शुक्रवार सुबह पांंच बजे बंदरों ने हिलाकर दीवार गिरा दी, इस कारण आंगन में सो एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई।

मोहल्ले में अलताफ (70) का मकान है। उनकी 40 साल की बेटी शबनम के पति आसिम की दो साल पहले मौत हो गई थी, तब से शबनम अपने छह बच्चों के साथ पिता अलताफ के ही घर रहने लगी थी। शबनम ने कुछ समय पहले ही बड़ी बेटी रूबी का निकाह किया था। वह अभी पंद्रह दिन पहले ही मायके आई थी। रात में शबनम, रूबी, शोएब, शहबाज और चांदनी जमीन पर आंगन में सो रहे थे। साहिल और राहिल जमीन पर ही कुछ दूरी पर लेटे थे। अलताफ भी आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। अलताफ के मकान से सटा हुआ उनके भतीजे का दो मंजिला मकान है।भतीजे के मकान की दो मंजिल पर शुक्रवार सुबह बंदर एक दीवार पर कूदे, तभी दीवार अलताफ के आंगन आ गिरी। इस कारण आंगन में सो रही शबनम, उसकी शादीशुदा बेटी रूबी, बेटा शोएब, शहबाज, बेटी चांदनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साहिल और राहिल को भी हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां शबनम, रूबी, शोएब, शहबाज और चांदनी की मौत हो गई।


Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक