बलिया : गीतांजलि की मौत से मचा कोहराम
On



सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के डुहा गांव स्थित खेत में धान की रोपाई करते समय महिला को विषैला सांप ने काट लिया। इससे महिला खेत में बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को डुहा गांव निवासी गीतांजलि देवी (35) पत्नी लालबाबू खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच विषैला सांप ने डस लिया। आस-पास काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया लोगो की मदद से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया। परिजनों द्वारा शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रमेश जायसवाल
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Feb 2026 21:45:11
बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में...



Comments