पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ़्तार

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ़्तार

पटना/बांका। पुलवामा हमले का भारतीय मास्टरमाइंड बांका के दानिश परवेज उर्फ नौशाद आलम को पुलिस ने लखीसराय के पास पकड़ लिया। पुलिस ने उसे शनिवार की देर रात उस वक्त पकड़ा, जब वह पटना से लौटकर लखीसराय होते हुए कहीं फरार होने की फिराक में था।
 सूत्रों के अनुसार, पुलिस उसे पकड़ने के बाद नजदीक के सूर्यगढ़ा थाना ले गई। सूर्यगढ़ा थाने में लखीसराय, बांका पुलिस समेत सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि दानिश को इसकी भनक लग गई थी कि बांका पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की, इसके बाद वह वहां से फरार हाे गया।
  



पुलिस के अनुसार नौशाद बांका से फरार हाेकर पटना पहुंचा। पुलिस उसके मोबाइल व अन्य स्रोतों से जानकारी लेने के बाद पटना पहुंची, पर वह यहां से भी भाग गया। नौशाद पटना में किसके पास आया था? आने का क्या मकसद था? इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। सूर्यगढ़ा में पुलिस उससे इन बिंदुओं के अलावा पुलवामा हमले के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
  पुलिस ने शनिवार को बांका के चुटिया बेलारी गांव में मो. रेहान, दानिश की पत्नी नैनम बेगम और उसकी बेटी उरुज को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि मो. दानिश ने अपने घर में 500 किलो आरडीएक्स रखा था, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। दोनों महिलाओं को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, जिसमें एक के फिदायीन बनने की बात की गई है। बांका के एसपी ने बताया कि इनसे पूछताछ चल रही है।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद