शादी के दो दिन बाद ऐसे भागी लुटेरी दुल्हन

शादी के दो दिन बाद ऐसे भागी लुटेरी दुल्हन


लखनऊ। कन्नौज की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वहां शादी के दो दिन बाद ही पति और ससुरालियों को नशीला दूध पिलाकर नई नवेली दुल्हन नकदी व जेवरात लेकर भाग गई, लेकिन रास्ता भटक जाने की वजह से ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के बुलाने पर थाने पहुंचे पति ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। बताया कि नशीला दूध पीने के बाद उसकी मां व भाई को सीएचसी में भर्ती कराया। मां की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। 
तालग्राम थाना क्षेत्र के नरुईया गांव निवासी शिवमोहन बताया कि गांव के युवक ने उक्त महिला से 24 अगस्त को हरदोई में उसकी शादी कराई थी। शादी के दो दिन बाद एक युवक घर आया तो पत्नी ने उसे भाई बताया। पत्नी के कहने पर उसके भाई को 10 हजार रुपये दे दिए। रात करीब दस बजे पत्नी ने उसे व ससुरालियों को दूध गर्म करके दिया, जिसे पीने के बाद सभी अचेत हो गए। घर से जेवरात, नकदी व एलसीडी लेकर महिला अपने बच्चे के साथ चंपत हो गई। रात के अंधेरे में वह रास्ता भटकर गुलरिया गांव पहुंच गई, ग्रामीणों से रास्ता पूछने लगी। 








Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक