मजार पर जाकर एक परिवार ने खाया जहर, पांच की मौत, एक गंभीर

मजार पर जाकर एक परिवार ने खाया जहर, पांच की मौत, एक गंभीर

पटना। साहूकार से लिया गया कर्ज इतना बढ़ गया कि पूरे परिवार को आत्महत्या करनी पड़ी। यह दिल दहलाने वाली घटना बिहार के नवादा जिले की है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नवादा के नगर थाना क्षेत्र की इस घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है। एक साथ पांच लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने घर से सुसाइड नोट बरामद किया है, जो कागज पर लिखकर मोबाइल में सेव किया गया था।

बताया जा रहा है कि मुखिया केदारनाथ गुप्ता अपने परिवार के साथनवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रहते थे। यहीं रहकर रहकर व्यापार करते थे।  केदार लाल गुप्ता ने साहूकार से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। ब्याज बढ़ने लगा तो साहूकार उन्हें पेरशान करने लगा। बार-बार कर्ज देने वाले ने परिवार को परेशान किया तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई और विकल्प नहीं सूझा। 9 नवंबर की रात परिवार के सभी 6 सदस्यों ने एक साथ जहर खा लिया। इससे घटनास्थल पर ही दो सदस्यों की मौत हो गई थी, जबकि तीन सदस्य इलाज के दौरान दुनिया छोड़ गये। 

इन सदस्यों की हुई मौत

जहर खाने के बाद परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता (50), उनकी पत्नी अनीता देवी (48), पुत्री शबनम कुमारी (20), पुत्र प्रिंस कुमार (16) तथा पुत्री गुड़िया कुमारी (17) की मौत हो गयी, जबकि एक पुत्री साक्षी कुमारी (15) की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। मौत होने से पहले केदार लाल के पुत्र प्रिंस ने बयान दिया था कि कर्ज देने शख्स ने उनके परिवार को काफी परेशान कर रखा था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान