खुशखबरी : इन 63 खेल के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

खुशखबरी : इन 63 खेल के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी



नई दिल्ली। बेसबॉल, रस्साकशी, मल्लखंब, रग्बी, बास्केटबॉल, बधिर खेल और पैरा स्पोर्ट्स (पैरा ओलंपिक और पैरा एशियन गेम्स में शामिल खेल) समेत 20 और खेलों के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि इन खेलों को भी केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उस सूची में शामिल कर लिया है, जिसके तहत केंद्र की सी स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती होती है। 
मंत्रालय ने जारी आदेश में कहा है कि केंद्र ने सी स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए खेलों की सूची में और 20 खेलों को शामिल किया है। इससे पहले सूची में 43 खेल ही शामिल था। इस तरह अब सूची में 63 खेल हो गये है। आदेश के मुताबिक इन 63 खेलों की सूची में से किसी में भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी ग्रुप सी स्तर के पदों के लिए नियुक्ति के पात्र होंगे। 

पहले इन्हें मिलता था लाभ

तीरंदाजी, आत्या-पात्या, बैडमिंटन, बॉल-बैडमिंटन, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता सहित), बास्केटबॉल, बिलियड्सर्स एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, हैंडबॉल, हॉकी, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, घुड़सवारी खेल, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, आइस-स्केटिंग और जूडो के साथ कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, पावरलिफ्टिंग, राइफल निशानेबाजी, रोलर स्केटिंग जैसे खेल से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ही योजना में शामिल किया गया था।   
Tags: New Delhi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा