श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस : बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या, फ्रिज में रखी बॉडी ; फिर फेंके एक-एक टुकड़े

श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस : बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या, फ्रिज में रखी बॉडी ; फिर फेंके एक-एक टुकड़े

नई दिल्ली। पांडव नगर में श्रद्घा मर्डर केस जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहां क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर न सिर्फ रेफ्रिजरेटर में रखा था, बल्कि रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में एक टुकड़ा फेंक दिया करते थे। अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मई माह में दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड तथा नाले में कई मानव अंग मिले थे। मामले की तहकीकात के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो दोनों ने सच उगल दिया। पुलिस ने फ्रीज भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पूनम और दीपक शामिल है, जबकि मानव अंग अंजन दास के थे। पूनम, अंजन दास की पत्नी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मर्डर की इस खौफनाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था। महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं। फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे। उन टुकड़ों को मौका पाकर अक्षरधाम समेत पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...