PM Modi Mother Demise : मां हीराबेन के निधन के बाद भावुक ट्वीट कर PM मोदी ने याद की उनकी आखिरी सीख

PM Modi Mother Demise : मां हीराबेन के निधन के बाद भावुक ट्वीट कर PM मोदी ने याद की उनकी आखिरी सीख

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन शुक्रवार तड़के हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम मोदी ने भावुक ट्वीट किया। मां के निधन पर पीएम ने ट्वीट में लिखा 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।' उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।'

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बुधवार को खराब हो गई थी। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को तड़के पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई लोगों ने हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे