श्रमिकों के लिए भारतीय रेल की नई पहल

श्रमिकों के लिए भारतीय रेल की नई पहल


नई दिल्ली। भारतीय रेल द्वारा निरंतर श्रमिक ट्रेनों का परिचालन जारी है। अब तक कुल 1600 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 21.5 लाख श्रमिकों को उनके स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।

श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेल आज  लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है। राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जो श्रमिक रास्ते में हैं, उन्हें राज्य सरकारें मैन लाइन रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीकृत करें। इसकी लिस्ट रेलवे को दें, ताकि श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके।

इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है, जो गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी। इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी। ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।

भारतीय रेल ने अपील की है कि श्रमिक धैर्य रखें एवं अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेल द्वारा श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भारतीय रेल द्वारा राज्य सरकारों से उचित समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे