लॉकडाउन हटा तो भी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नहीं, जानें ग्रुप ऑफ मिंनिस्टर्स की सिफारिश

लॉकडाउन हटा तो भी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नहीं, जानें ग्रुप ऑफ मिंनिस्टर्स की सिफारिश


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अगर 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटाने का फैसला ले भी लिया तो देश भर के स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे। कोरोना को लेकर बनायी गयी सरकार की सबसे हाई लेवल कमेटी ने इसकी सिफारिश कर दी है।यानि 15 मई तक देश भर के स्कूल-कॉलेज समेत दूसरे कई संस्थान नहीं खुलने जा रहे हैं।

ग्रुप ऑफ मिंनिस्टर्स ने कर दी सिफारिश

दरअसल केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए सुझाव देने के लिए मंत्रियों का समूह यानि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बनाया है। इस ग्रुप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने अपनी सिफारिश दी है। इसमें स्कूल कॉलेज समेत भीड भाड़ वाले दूसरे जगहों को 15 मई तक बंद रखने को कहा गया है।

देखिये क्या-क्या रहेंगे बंद

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने पाया कि देश में अभी भी कोरोना वायरस का गंभीर खतरा बना हुआ है। भीड भाड वाले जगहों से खतरा और बढ़ेगा. लिहाजा देश भर के स्कूल-क़ॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, धार्मिक केंद्रों को कम से कम 4 सप्ताह और बंद रखा जाना चाहिये। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये सुझाव दिया, जिस पर बाकी मंत्री भी सहमत थे। हालांकि आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेना है, लेकिन माना यही जा रहा है कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के सुझाव को मान लिया जायेगा। दरअसल देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं उनके यहां कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है।ऐसे में लॉक डाउन की अवधि को और बढाया जाना चाहिये।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या