संदिग्ध परिस्थितियों में मिली टीवी अभिनेत्री की लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली टीवी अभिनेत्री की लाश


नई दिल्ली। तेलुगू इंडस्ट्री में काम करने वाली टीवी एंकर और एक्ट्रेस विश्वशांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अभिनेत्री का शव पुलिस को उनके हैदराबाद वाले घर में मिला। विश्वशांति यहां एल्लारेड्डी गुड़ा इंजीनियर्स कॉलोनी में रहती थीं। अभिनेत्री की मौत की खबर लगते इलाके में सनसनी फैल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्वशांति का शव उनके घर में मृत पाया गया। अभिनेत्री पांचवीं मंजिल पर रहा करती थीं। जब वो अपने घर से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। विश्वशांति को मरा देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। पुलिस अभी तक एक्ट्रेस की मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल पुलिस ने विश्वशांति की संदिग्ध रूप से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

विश्वशांति मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई तेलुगू सीरियल्स और शोज में काम किया है। ज्यादातर रोल उन्होंने सहायक कलाकार के तौर पर निभाए। विश्वशांति के मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद