नहीं रहे केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी
On



नई दिल्ली। ‘पापा... अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि आप जहां भी हैं मेरे साथ है।’ यह ट्वीट जैसे ही लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार की शाम की, शुभचिन्तकों को समझने में देर नहीं लगी कि उनके प्रिय नेता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे। चिराग ने अपने पापा रामविलास पासवान के साथ बचपन का एक फोटो भी ट्वीट के साथ शेयर की है। बता दें कि केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान (74) पिछले कुछ हफ्तों से बीमार चल रहे थे। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से राजनीतिक में सक्रिय रामविलास पासवान देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में शुमार थे।
Tags: नई दिली

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 13:26:01
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...



Comments