63 देशों को पछाड़कर भारत की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड

63 देशों को पछाड़कर भारत की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड


नई दिल्ली। Mrs World 2022 Sargam Kaushal : मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का ऐलान हो चुका है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि 21 साल बाद भारत के पास यह सम्मान लौटा है। सरगम कौशल मूल रूप से जम्मू की निवासी हैं। मुंबई में रह रही सरगम पेशे टीचर और मॉडल दोनों हैं।

अमेरिका के लास वेगास में आयोजित प्रतियोगिता में जम्मू की सरगम कौशल ने जीत का परचम लहराया। इस दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उनकी जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप तथा मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी। पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।'

सपनों की उड़ान के आगे हर मुश्किल आसान

जम्मू-कश्मीर में अशांति और हिंसा फैलाने के लिए दुश्मन फिराक में बैठा है। कश्मीरी पंडितों के दिल में डर है। भारतीय सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रही है। ऐसे में सरगम कौशल का ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतना काफी कुछ कहता है। अपने जुनून और कॉन्फिडेंस के साथ सरगम की इस जीत ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान ऊंची हो तो हर मुश्किल आसान नजर आती है। मिसेज वर्ल्ड 2022 जीतने के बाद सरगम कौशल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल सुर्खियों में हैं। सरगम कौशल को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाई मिल रही है।

कौन हैं सरगम कौशल

सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। 32 साल की सरगम ने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। वह विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम 2018 में शादी की थी। उनके पति इंडियन नेवी में Officer है। शादी के बाद से ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। फिर, मुंबई आकर मॉडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

मैं बहुत उत्साहित हूं : सरगम

समारोह के बाद जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड सरगम ने एक वीडियो में कहा, 'हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।' वहीं, वर्ष 2001 में मिसेज वर्ल्ड का ताज भारत लाने वाली अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर भी सरगम की जीत पर खुश नजर आईं। उन्होंने सरगम को टैग करते हुए लिखा, 'हार्दिक बधाई सरगम कौशल इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं... 21 साल बाद ताज वापस आया है।' बता दे कि मिसेज वर्ल्ड मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें सरगम कौशल ने जीत हासिल की है।

Tags: New Delhi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क