62 रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, आज से लागू होंगी नई दरें

62 रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, आज से लागू होंगी नई दरें



नई दिल्ली। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 62 रुपये सस्ता हो गया है। अप्रैल में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 779 रुपये चुकाने होंगे। लगातार दूसरे महीने सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई है।

आईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद ने बताया कि तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) में भी 96 रुपये कम किए हैं। कमर्शियल सिलेंडर अब 1369.50 रुपये का पड़ेगा। पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपये कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया है।

खाते में 263 रुपये सब्सिडी जाएगी

रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद उपभोक्ताओं के खाते में अब सब्सिडी के रूप में 263 रुपये जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 516 रुपये का पड़ेगा। 

सिलेंडर अप्रैल के  दाम

14.2 किलो 779.00
5 किलो 286.50
19 किलो 1369.50
14.2 किलो 821.00

12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार

वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया : नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस पर मारपीट कर...
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत