75 पार के नेताओं का टिकट काट सकती है भाजपा

75 पार के नेताओं का टिकट काट सकती है भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा 75 साल की उम्र पार कर चुके नेताओं का चुनाव टिकट काट सकती है। चुनावी तारीखाें की घाेषणा के बाद भाजपा संसदीय बाेर्ड की बैठक में इस पर सैद्धांतिक फैसला संभव है। सूत्रों के अनुसार विधायकों और राज्यसभा सदस्यों को चुनाव में उतारा जाए या नहीं, इस पर भी संसदीय बाेर्ड फैसला लेगा। इसके बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों का ऐलान शुरू करेगी।
भाजपा ने टिकट के लिए सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार का पैमाना रखा था। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी कह चुके थे कि 75 से अधिक उम्र के लोगों को चुनाव लड़वाने पर कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 75 पार वालाें काे मंत्री नहीं बनाने पर जोर दिया था। इससे बीसी खंडूड़ी सहित कई नेता मंत्री नहीं बन सके थे। शुरू में मंत्री बनीं नजमा हेपतुल्ला को 75 की उम्र के बाद हटाकर राज्यपाल बनाया था। नए फॉमूले सें लालकृष्ण आडवाणी (91), मुरली मनोहर जोशी (84)सुमित्रा महाजन (75), भगत सिंह कोश्यारी (76), शांता कुमार (83), हुक्मदेव नारायण यादव (78), बिजया चक्रवर्ती (78), करिया मुंडा (82) का टिकट कट सकता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा