काम के दम पर नहीं बल्कि डर के बलबूते चुनाव जीते पीएम मोदी- अमर्त्य सेन

काम के दम पर नहीं बल्कि डर के बलबूते चुनाव जीते पीएम मोदी- अमर्त्य सेन

इस बार लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करके फिर से सत्ता में वापसी की है, उसके बाद नोबेल अवॉर्ड विजेता अमर्त्य सेन ने इस जीत पर सवाल खड़ा किया है। अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह जीत अपनी उपलब्धियों के दम पर नहीं बल्कि डर के बलबूते हासिल की है।हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेता हैं और वह अपनी बेबाक तरीके राय को रखते हैं और लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं, यही वजह है कि वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।द टेलीग्राफ में एक लेख के जरिए अमर्त्य सेन ने पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल से असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलवामा में आतंकी हमला हुआ और सेना ने एयर स्ट्राइक की उसका पीएम मोदी के साथ भाजपा को पूरा लाभ मिला। इसी बलबूते पूरे देश में राष्ट्रवाद के दम पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी ने देश में डर का एक माहौल बनाया और इसका बखूबी इस्तेमाल किया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट