पति को लगा अवैध संबन्धों का पता तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक मौत

पति को लगा अवैध संबन्धों का पता तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दी  खौफनाक मौत

देहरादून के हर्रावाला निवासी रूपचंद ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसका कत्ल किया गया था। डोईवाला पुलिस ने रूपचंद की पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के ऐतराज करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रूपचंद की हत्या करने के बाद शव पंखे से लटका दिया था।डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के हर्रावाला निवासी रूपचंद (45) शैल ब्वायज स्कूल में चौकीदार था। 10 जून को रूपचंद के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान रूपचंद के गले में अलग अलग निशान के अलावा तकिए और कपड़ों पर खून मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई थी। इसके बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में संदेह को बल मिल गया।एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि विवेचना के दौरान रेणु की काल डिटेल में एक शख्स विनीत से लगातार बात होने का पता चला। शक के आधार पर पूछताछ की गई तो रेणु टूट गई। रेणु ने बताया कि उसने विनीत से दो साल पहले 35 हजार रुपये लिए थे। इसी लेनदेन के सिलसिले में एक दूसरे से मिलने पर दोनों में अवैध संबंध बन गए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद