नौ मार्च के बाद चुनाव तिथियों का होगा ऐलान !

 नौ मार्च के बाद चुनाव तिथियों का होगा ऐलान !

नई दिल्ली. चुनाव आयाेग अगले सात दिनाें में आम चुनाव का ऐलान कर सकता है। मार्च के पहले हफ्ते में चुनाव की घाेषणा की संभावना पहले जताई गई थी। सूत्राें के अनुसार, 9 मार्च के बाद कभी भी आम चुनाव का ऐलान हो सकता है। 8 मार्च तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई सरकारी दौरे तय हैं। इससे पहले 6 मार्च को मोदी सरकार की अंतिम कैबिनेट मीटिंग भी होने वाली है। इसमें सरकार किसानों के खाते में 2000 रुपए की दूसरी किस्त ट्रांसफर करने के फैसले को मंजूरी दी सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, चूंकि दूसरी किस्त नए वित्तीय वर्ष में जारी होगी, ऐसे में इसके आवंटन के लिए कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी और अप्रैल के पहले हफ्ते में ही किसानों को इसे जारी कर दिया जाएगा। कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने चुनाव के ऐलान में देर पर साल उठाया है। उन्हाेंने पूछा है कि क्या आयाेग प्रधानमंत्री के दाैरे का कार्यक्रम पूरे हाेने का इंतजार कर रहा है। पटेल ने कहा कि लगता है कि चुनाव आयाेग अंतिम समय तक भाजपा काे सरकारी धन से प्रचार की छूट देना चाह रहा है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर