राजस्थान में गर्मी का 75 सालका रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में आज रेड वार्निंग

राजस्थान में गर्मी का  75 सालका रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में आज रेड वार्निंग

उत्तर भारत में शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतर स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मई के महीने का 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया, जबकि चूरू में भी 48.5 डिग्री तापमान रहा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी दिल्ली में भी पारे ने 7 साल में पहली बार मई में 45 डिग्री का आंकड़ा पार किया। फरीदाबाद में दिन का तापमान 46 और गुरुग्राम में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। यह तब जारी की जाती है, जब मौसम सबसे खराब स्तर पर रहने की संभावना हो।मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्षरधाम मंदिर के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर सबसे ज्यादा 46.6, पालम केंद्र पर 46.2, आयानगर केंद्र पर 46, जाफरपुर केंद्र पर 45.5, नजफगढ़ केंद्र पर 45.2, मुंगेशपुर केंद्र पर 44.8, लोदी रोड केंद्र पर 44.5 और रिज केंद्र पर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय