सुशांत के अंतिम संस्कार से लौटे विवेक ओबेरॉय ने साझा किया दर्द

सुशांत के अंतिम संस्कार से लौटे विवेक ओबेरॉय ने साझा किया दर्द


मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा से वापस लौटने के बाद विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने बॉलीवुड के लिए खुला पत्र लिखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होना मेरे लिए मार्मिक था। काश मैं अपना अनुभव उनसे शेयर कर पाता और उनका दर्द कम कर पाता। मेरा अपना सफर भी दर्द भरा रहा है। अकेलापन बेहद तकलीफ भरा हो सकता है, लेकिन आत्महत्या कभी भी उन सवालों का जवाब नहीं हो सकती है। काश वह अपने परिवार, अपने दोस्तों और उन फैंस के बारे में सोचते, जो आज इस बड़े नुकसान को महसूस कर रहे हैं। उसने एहसास किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं।'

विवेक ने लिखा, 'आज जब मैंने उसके पिता को देखा उसकी चिता को अग्नि देते हुए तो उनकी आंखों में जो दर्द था, वो मेरे लिए पीड़ा दायक था। मैंने जब उसकी बहन को रोते हुए उसे वापस आ जाने के लिए कहते देखा तो मैं बता नहीं सकता कि मुझे अपने मन की गहराई में कैसा महसूस हुआ था। उम्मीद करता हूं कि हमारी इंडस्ट्री जो खुद को एक परिवार कहती है, खुद का गंभीर रूप से अवलोकन करेगी।हमें बेहतर बनने के लिए बदलने की जरूरत है। अहंकार के बारे में कम सोचते हुए टैलेंटेड और डिसर्विंग लोगों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ये हम सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। मैं मुस्कुराते रहने वाले सुशांत को हमेशा मिस करूंगा, मैं दुआ करूंगा कि ईश्वर वो सारा दर्द ले ले जो तुमने महसूस किया है मेरे भाई। उम्मीद है कि अब तुम एक बेहतर जगह पर होगे। शायद हम लोग तुम्हें डिजर्व ही नहीं करते थे।'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली