बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका

बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका


मुम्बई। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो नेगेटिव आया था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।

कुछ दिन पहले सरोज खान को सांस में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। उनके पारिवारिक ने बताया था 'कुछ दिनों पहले सरोज खान ने सांस लेने में परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। हम सभी लोग टेंशन में आ गए थे। अच्छी बात ये है कि उन्हें कोविड संक्रमण नहीं है। अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं। कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’

सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। सरोज ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों मेें काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म नजराना थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद