अभिनेत्री सिमरन ने लिया तलाक, बोलीं- 'हमारे रास्ते अलग हैं'

अभिनेत्री सिमरन ने लिया तलाक, बोलीं- 'हमारे रास्ते अलग हैं'


मुम्बई। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री सिमरन खन्ना  सुर्खियों में हैं। दरअसल सिमरन का पति भरत दुदानी से तलाक हो गया है। सिमरन अभिनेत्री चाहत खन्ना की बहन हैं। याद दिला दें कि सिमरन और उनके पति के बीच अलगाव की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही थीं जिसके बाद अब अभिनेत्री ने ये कंफर्म किया है कि वो अपनी पति से अलग हो रही हैं।


वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, जब सिमरन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हां उनका और भरत का तलाक हो गया है। हालांकि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। सिमरन और भरत का एक बेटा विनीत है। बेटे की कस्टडी भरत के पास है।


सिमरन ने कहा कि 'तलाक के बाद हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' जब उनसे पूछा गया कि विनीत की कस्टडी किसके पास है तो उन्होंने बताया कि 'भरत के पास विनीत की कस्टडी है लेकिन मैं अक्सर विनीत से मिलने जाती रहती हूं। भरत और हमारे रास्ते भले ही अलग हो गए हों लेकिन कोई शिकायत नहीं है।'

सिमरन ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायत्री गोयंका उर्फ गायू का किरदार निभाया था। उनका रोल काफी पसंद किया गया था। वो इसी नाम से पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा सिमरन 'परमावतार श्री कृष्णा', 'कृष्णाबेन खाखरावाला' और 'उड़ान: सपनों की' जैसे अन्य सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।


बता दें कि करीब दो साल पहले सिमरन की बहन चाहत खन्ना भी अपने पति फरहान मिर्जा से अलग हो चुकी हैं। चाहत ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। चाहत अभी अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग ही रहती हैं। यह चाहत की दूसरी शादी थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday 15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
मेष  खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में...
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज