...और एक दूजे के हुए ऑनलाइन

...और एक दूजे के हुए ऑनलाइन



मऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मऊ में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिले के घोसी ब्लाक के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक की शादी दो अप्रैल को तय थी।

कन्या पक्ष वालों ने कहा कि चार बरातियों को लेकर आएं और निकाह कर ले जाएं। दूल्हे ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए बरात ले आने से मना कर दिया। फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दूल्हा, दुल्हन, दोनों गवाह और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना एक दूसरे से रूबरू हुए और दूल्हा- दुल्हन ने निकाह कबूल किया।

घोसी ब्लाक क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी फहीम उस्मानी पुत्र अब्दुल्ला उस्मानी की शादी बलिया जिले के पिपरौली बड़ागांव निवासी नुजहत फातिमा पुत्री इरशाद अहमद से दो अप्रैल को होनी थी। शादी के कार्ड बटने के बाद शादी की तैयारियां जोरों पर थी।

इसी दौरान कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इधर, शादी का दिन करीब आने पर लोगों ने फहीम को चार आदमी के साथ बारात ले जाकर निकाह करने की बात कही।

इसपर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए फहीम ने इससे इंकार करते हुए नियत तिथि को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपना ऑनलाइन निकाह किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक तरह के ऑनलाइन हुए इस निकाह की क्षेत्र में चहुंओर चर्चा है।

Tags: mau

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क