तूने मुझे समझा नहीं, बस यूज किया ; मेरे मरने की वजह तुम और...

तूने मुझे समझा नहीं, बस यूज किया ; मेरे मरने की वजह तुम और...

MP News : मैने तुमसे प्यार किया था, लेकिन तुमने औकात दिखाई। रोहित तू हमेशा खुश रहना। तूने मुझे समझा नहीं, बस यूज किया। मेरे मरने की वजह तुम और तुम्हारी मां है। बाय, खुश रहना हमेशा...। यह सोशल मीडिया पर स्टेटस है उस युवती का, जो अब दुनिया में नहीं है। मामला मध्य प्रदेश के इदौर का है, जहां एक युवती ने जहर खाकर जान देे दी। वजह साफ है, वह जिस युवक से प्यार करती थी, उसने शादी से इनकार कर दिया था। फिर, शिवानी ठाकुर ने सोशल मीडिया पर यह स्टेटस अपलोड करते हुए आत्महत्या कर लिया। 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिवानी एक होटल मेे रिसेप्शनिस्ट थी। वह रात को घर से निकली थी और एमआईजी क्षेत्र के एक कैफे में पहुंची। बताते है कि यहां रोहित उससे मिला और दोनो के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने जहर खा लिया। रोहित तो वहां से निकल चुका था, लोगों ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।मौत से पहले पुलिस ने एमवाय जाकर युवती के बयान लिए थे, उसमें भी उसने अपनी मौत के लिए प्रेमी रोहित और उसकी मां को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने उसके स्टेटस को जांच मेें लिया है। 
 
रोहित और शिवानी शादी करने वाले थे। शिवानी के परिवार वाले भी तैयार हो चुके थे, लेकिन रोहित की मां इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद रोहित की मां के साथ शिवानी की बहस भी हुई। तब रोहित ने मां का पक्ष लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिवानी तनाव में थी। आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या