शादी से पहले दूल्हे को मिली जान से मारने की धमकी !

शादी से पहले दूल्हे को मिली जान से मारने की धमकी !

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी से पहले दूल्हा को फोन पर अज्ञात बदमाश ने धमकी दी। बदमाशों ने कहा कि सात फेरे मत लेना, वरना जिंदा नहीं छोड़ेंगे। शुरू में तो युवक इसे किसी शरारती की हरकत समझा। लेकिन फोन कॉल का सिलसिला जारी रहा तो शक हुआ। हालांकि धमकियों की परवाह किए बिना उसने विवाह तो कर लिया, लेकिन अब धमकी की शिकायत थाने में की है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी निवासी कुलदीप माथुर ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को उनकी शादी थी। उससे कुछ दिन पहले उन्हें धमकी भरे कॉल आना शुरू हुए। फोन करने वाला सीधे धमकाता था कि शादी मत करना। वरना जिंदा नहीं बचोगे। फिर ऐसे कॉल का सिलसिला चला तो उन्होंने धमकाने वाले का नंबर ब्लॉक कर दिया। फिर उसने हरकत बंद नहीं की।
 
दूसरे नंबर से कॉल करने लगा। आखिरी कॉल शादी के बाद भी आया। इसलिए पुलिस से शिकायत की। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल से धमकाने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसका एक ठिकाना शिवपुरी और दूसरा डबरा में पता चला है। लेकिन कुलदीप का कहना है इन जगहों पर उसका किसी से ताल्लुक नहीं है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा