होटल में चल रहा था सेक्स का धंधा, पुलिस छापेमारी में पकड़े गये दो युवक और दो युवतियां

होटल में चल रहा था सेक्स का धंधा, पुलिस छापेमारी में पकड़े गये दो युवक और दो युवतियां

MP News : मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वहीं होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने होटल मालिक, मैनजर समेत 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संस्कृति होटल में कुछ समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। बुधवार को कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा को मुखबिर से जानकारी मिली। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ होटल में दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले।

लड़के और लड़कियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोतवाली पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर समेत 6 आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से संस्कृति होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम के साथ रवाना हुए।

मैनेजर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद होटल के कमरों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो जोड़े मिले। वहीं आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्कृति होटल के मालिक, मैनेजर समेत कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। टीआई ने कहा कि इसी तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे