भ्रष्टाचार के दलदल में यूपी का शिक्षा विभाग : कांग्रेस

भ्रष्टाचार के दलदल में यूपी का शिक्षा विभाग : कांग्रेस


लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सत्ताधारी दल पर टारगेट किया है। कहा है कि अब शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला का भी मामला सामने आया है, जो सैकड़ों करोड़ का है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोना ने कहा कि सत्ता संरक्षण में पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। श्रावस्ती में 6 फर्जी शिक्षक मिले हैं, जो वेतन ले रहे थे। ललितपुर में 12 फर्जी उर्दू शिक्षकों का नाम आया है। कहा कि कुछ दिन पहले अनामिका शुक्ला का मामला सामने आया था। एक नाम पर कैसे दो दर्जन से अधिक जगह से वेतन लिया जा रहा है। कहा कि शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है। इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि इस महाघोटाले की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज के निगरानी में कराई जाए।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...