मुख्य मागों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा, ये है वजह

मुख्य मागों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा, ये है वजह

लखनऊ। शहरों में जाम और हादसे की वजह बन रहे ई-रिक्शा अब मुख्य मागों से हटाए जाएंगे। प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने से पहले फीडर रूट तय किए जाएंगे। निर्देश के मुताबिक ई-रिक्शा लिंक मार्गों से सवारियों को लेकर मुख्य मार्ग तक आएंगे, लेकिन उस पर चलेंगे नहीं। जिला सड़क सुरक्षा समितियों को सर्वे कराकर फीडर रूट तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परिवहन, पुलिस, यातायात, नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम संबंधित जिले में सर्वे करे। संयुक्त सर्वे के बाद ई-रिक्शा के लिए फीडर रूट का निर्धारण किया जाए। जिला सड़क सुरक्षा समितियों की हर महीने होने वाली बैठक में इसकी समीक्षा भी की जाए। परिवहन आयुक्त ने मुख्य मार्गो से ई-रिक्शा हटाने व फीडर रूट तय करने के लिए तीन माह का समय वक्त दिया है। 

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे