चित्रकूट में साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी यादव का एनकाउंटर, एके-47 बरामद

चित्रकूट में साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी यादव का एनकाउंटर, एके-47 बरामद


लखनऊ। यूपी तथा एमपी पुलिस के लिए सिर दर्द बने साढ़े पांच लाख के इनामी खूंखार डकैत गौरी यादव (Gauri Yadav) को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार आधी रात के बाद मुठभेड़ में मार गिराया। यूपी एसटीएफ को यह सफलता चित्रकूट के बाहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधा के पास जंगल में मिली। डकैत गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश ने पांच लाख और मध्य प्रदेश सरकार ने 50,000 का इनाम घोषित किया था।
कुख्यात डकैत गौरी यादव ने बुंदेलखंड के जंगलों में करीब 20 साल से दहशत का राज कायम किया था। उसके खिलाफ 60 से अधिक मामले दर्ज थे। गौरी यादव ददुआ तथा ठोकिया की श्रेणी का डकैत हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं, गिरोह के और सदस्य जंगल की तरफ भाग निकले, लेकिन गौरी मारा गया। यूपी एसटीएफ को मौके से एक एके-47 रायफल के साथ ही और हथियार तथा कारतूस मिले है। गिरोह के और सदस्यों की तलाश में पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की पुलिस और एसटीएफ की टीमें जंगल में कांबिंग कर रही हैं।
Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार