शादी के तीसरे दिन फंदे पर झूली विवाहिता, मचा हड़कम्प

शादी के तीसरे दिन फंदे पर झूली विवाहिता, मचा हड़कम्प


लखनऊ। मुजफ्फरनगर के चरथावल में दो दिन पहले दुल्हन बनकर आई नवविवाहिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद हड़कंप मच गया। नई-नवेली दुल्हन का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। 

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा के मोहल्ला शंकर पट्टी निवासी सचिन सैनी पुत्र शरणदास घर में ही टीवी रिपेयरिंग शॉप करता है। सचिन की शादी 29 जून को शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नागौर निवासी नेहा से हुई थी। उसी दिन शाम को नेहा दुल्हन बनकर ससुराल गई। बुधवार को नेहा पैरों में दर्द होने की बात कहकर कमरे में चली गई। वहीं से उसने अपने पिता को फोन कर ससुराल आने के लिए कहा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दोपहर बाद नेहा के पिता परिजनों के साथ कुटेसरा पहुंचे। कमरे के बाहर लगातार आवाज लगाने के बावजूद हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर पंखे से नेहा की लाश लटकी मिली। उसने अपने दुपट्टे से पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश