तमंचा लेकर घूम रही थी शिक्षिका, पकड़ में आई ऐसे

तमंचा लेकर घूम रही थी शिक्षिका, पकड़ में आई ऐसे

लखनऊ। एक युवती तमंचा लेकर घूम रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है। युवती ने तमंचा जींस में लगा रखा था, जिसे देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे मैनपुरी जनपद का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेल चौराहे के पास युवती करिश्मा सिंह जिंस और कुर्ता पहने  कोल्डड्रिंक पी रही थी। इसी बीच, कमर में खोंसे गये तमंचे पर स्वॉट टीम की नजर पड़ गई, फिर क्या था महिला पुलिस को बुला लिया गया। युवती की तलाशी में महिला सिपाही ने तमंचा बरामद किया। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। 

बरामद तमंचे को लेकर करिश्मा ने अपने पिता का नाम पूरन सिंह यादव तथा नई आबादी फुलबारी थाना दक्षिण फिरोजाबाद की निवासी बताया। बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घिरोर के ओय निवासी अपने फूफा योगेश के यहां रह रही है। बताया कि उसके अपने परिवार के लोग उसकी हत्या कर जमीन हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह अपनी सुरक्षा में तमंचा लेकर चलती है। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी भी हासिल करने में जुटी है।

पेशे से टीचर बताई जा रही युवती

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती का नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह यादव है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। युवती पेशे से टीचर बताई जा रही है। रठेरा गांव निवासी उमेश के यहां उसकी ननिहाल है। मंगलवार को वह मैनपुरी किसी काम से आई थी।

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...